गर्भधारण में देरी

गर्भधारण


उम्र का गर्भधारण की संभावना पर असर पड़ता है। 20 से 25 साल की उम्र की महिलाओं की प्रजनन क्षमता चरम पर होती है, इसलिए हर मासिक चक्र में उनके गर्भधारण की संभावना सामान्य से ज्यादा होती है। वहीं 35 से 40 साल की उम्र के बाद से प्रजनन क्षमता अपने आप कम होने लगती है।

कुछ दंपत्तियों के मामलों में, गर्भधारण में दो साल तक का समय लगना भी सामान्य है। यदि आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो आपको यह काफी असामान्य लग सकता है। एक साल में गर्भधारण नहीं कर पाने वाले आधे से ज्यादा दंपत्ति, यदि अगले साल भी कोशिश करते रहें, तो गर्भाधान कर लेते हैं ।
गर्भधारण में देरी की वजह क्या हो सकती हैं?
ऐसे बहुत से कारण हैं, जो आपके गर्भवती होने की संभावनाओं को प्रभावित कर सकते हैं:


1. आपको प्रजनन संबंधी समस्याएं हैं, जैसे श्रोणि प्रदाहक रोग का इतिहास आदि

2. आपकी उम्र, जीवनशैली और नौकरी

3. आपके पति की उम्र, जीवनशैली और उनकी नौकरी

4. आपका वजन सामान्य से कम है या ज्यादा है

5. आपको कोई पुरानी या लंबे समय से चल रही बीमारियां हैं

6. आप दोनों कितना नियमित संभोग करते हैं

आपकी उम्र 35 साल या इससे कम है, और आप एक साल से गर्भाधान का प्रयास कर रही हैं, तो बेहतर है आप अपनी डॉक्टर से मिलें। वे आपको कुछ शुरुआती जांच करवाने के लिए कह सकती हैं, ताकि पता चल सके कि आपके गर्भधारण की संभावनाओं को कैसे बढ़ाया जा सकता है।


किन चीजों से मेरे गर्भवती होने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं?


1. सुनिश्चित करें कि आप और आपके पति गर्भाधान के लिए हर लिहाज से एकदम उत्तम अवस्था में हों। मगर, नियमित असुरक्षित प्रेम संबंध बनाना सबसे महत्वपूर्ण है।


2. सप्ताह में एक बार संभोग करना शायद पर्याप्त न हो। इसलिए, हर दूसरे या तीसरे दिन प्रेम संबंध बनाने की कोशिश करें।


3. एकदम सही समय का पता होना और उस समय संभोग करना, गर्भधारण में मदद कर सकता है। इस तकनीक में कुछ सच्चाई अवश्य है।


4. यदि आप हर दूसरे या तीसरे दिन संभोग करें, तो भी गर्भवती होने की आपकी संभावना उतनी ही रहती है।


5. कई बार आपकी नौकरी की वजह से नियमित संभोग करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप कुछ साधारण तकनीक आजमा सकती हैं, जिन्हें करना आपके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। उदाहरण के लिए, आप ओव्यूलेशन प्रेडिक्टर किट का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Leave a Comment